एमडी न्यूज चैनल मवई अयोध्या


रुदौली के अली हॉस्पिटल में अब गरीबों और मजलूमों को इलाज की समुचित व्यवस्था हो गई और क्षेत्रीय लोगों को आयुष मान कार्ड से मुफ्त आपरेशन और इलाज की व्यवस्था मिलेगी। हॉस्पिटल में आयुष मान कार्ड की व्यवस्था हो जाने से लगभग 20 किलो मीटर की दूरी के चारों ओर के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत रुदौली स्थित अली हॉस्पिटल में लाभार्थियों को समस्त प्रकार के ऑपरेशन एवं भर्ती की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
अली हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन, पित्त की थैली की पथरी, हार्निया, हाइड्रोसील, गुर्दे व गुर्दे की नली की पथरी, प्रोस्टेट एवं हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किए जा रहे हैं, जिससे रुदौली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मेराज अहमद खान ने बताया कि अब रुदौली वासियों को आयुष्मान योजना का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सबा खान ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी बीमारियों का इलाज और बच्चेदानी के ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed