मैक्स अस्पताल, लखनऊ ने शुरू की ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं।

वाराणसी: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने वाराणसी के चक्रपाणि कैंसर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर – डॉ. साकेत पांडेय की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. साकेत पांडेय, हर महीने के दूसरे शनिवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चक्रपाणि कैंसर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शिवदासपुर, वाराणसी में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों की प्राथमिक जांच और फॉलो-अप परामर्श देंगे। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत का उद्देश्य कैंसर मरीजों को उनके घर के नजदीक उन्नत और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर और प्रभावी इलाज हो सके। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर – डॉ. साकेत पांडेय, ने कहा, “जानकारी की कमी के कारण लोग अक्सर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और बीमारी बढ़ने पर ही डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। लोगों को बचाव के तरीकों, जीवनशैली में बदलाव और सेल्फ-एग्ज़ामिनेशन के महत्व के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड तकनीकों जैसी आधुनिक सुविधाओं के कारण आज की सर्जरी ज्यादा सटीक, जल्दी ठीक होने वाली और बेहतर परिणाम देने वाली हो गई है। समय पर स्क्रीनिंग से शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान बहुत अहम है, क्योंकि इस अवस्था में सर्जरी से बेहतर लाभ मिलता है और मरीज के जीवन का स्तर भी सुधरता है। लेकिन सबसे जरूरी है समय पर जांच, जो सब कुछ बदल सकती है। यह ओपीडी कई मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि इससे समय पर जांच और सही इलाज की दिशा मिल सकेगी।”
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब वाराणसी में विशेषज्ञ परामर्श, सेकेंड ओपिनियन और उन्नत इलाज से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।