( MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार)* जनपद बाराबंकी के तहसील फत्तेपुर के अंतर्गत ग्राम जमुआं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस पर बुधवार को भक्ति,श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।कथा स्थल पर सुबह से हि श्रद्धालुओं की आवाज़ाही बनी रही और सायंकाल कथा प्रारम्भ होते ही पूरा मंडल भक्ति रस से डूब गया।कथा के दौरान कथवाचक ब्यास पंडित जय प्रकाश शुक्ल जी महराज ने भगवान श्री कृष्ण जन्म की मंगल कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया ।उन्होंने कृष्ण लीला का ऐसा सजीव चित्रण किया की श्रोता कथा से स्वयं को जोड़ने लगे।कथा की प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालुओं की आँखे नाम हो गयी और जयकारों का वातावरण गूँज उठा।कथावाचक ने अपने प्रवचन में बताया की कृष्ण जन्म एक ऐतिहासिक घटना नहीं,बल्कि भक्ति और समर्पण का प्रतीक है और सच्चे भाव विश्वास से किया गया स्मरण हि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है। कथा स्थल पर समाज सेवक जय सिंह मौर्या और समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया की कथा आगामी दिनों तक जारी रहेगी। दिनांक 31/01/26 को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जायेगा । *पत्रकार श्रवण तिवारी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *