एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकार आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, कार्य-परिस्थितियों और सामाजिक संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सरकार द्वारा ठोस नीतिगत फैसले लिए जाएं, ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती मिल सके। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और कहा सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं। मंत्री अनिल कुमार ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि वे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत करेंगे और महासभा द्वारा रखी गई मांगों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। संयुक्त पत्रकार महासभा के पद अधिकारी राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुंदर सिंह सोम, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कौशिक, मीरापुर मीडिया प्रभारी रूखशीद अहमद,मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री सफीक राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
![]()
