लखनऊ: इटौंजा थाना के अंतर्गत शनिवार सुबह पट्टी ढिलवासी गांव के पास तालाब के पास आम के पेड़ में एक युवक का शव गमछा के सहारे लटका हुआ पाया गया। ग्रामीण शौच के लिए गये तो आम के पेड़ में शव लटका हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके ओर पहुँच कर घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्रतक के पिता रामसरन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। म्रतक के पिता का आरोप है की उनका बेटा बबलू उम्र 25 वर्ष आटो चलाने का काम करता था इनके हि गांव के निवासी तीन लोगो ने बबलू के घर पर आकर मारपीट की थी इतना हि नहीं मोबाइल भी छीन लिया था जो बाद में वापस कर गये थे। जिसकी सूचना 112 डायल पर दी पुलिस भी समझाने आयी थी। शुक्रवार शाम को वह घर से निकला था इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। घर के लोग तलाश कर रहे थे। सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो आम के पेड़ में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । *पत्रकार: श्रवण तिवारी*

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *