
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली निवासी चन्द्रकेत पाण्डेय (70 वर्ष) पुत्र शिव दर्शन पाण्डेय रविवार सुबह लगभग 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों के अनुसार, उन्हें गनौली कट के पास एक अज्ञात एंबुलेंस में बैठाकर लखनऊ की ओर ले जाया गया, ऐसी जानकारी सामने आई है।
लापता बुजुर्ग की ऊँचाई लगभग 6 फुट बताई जा रही है। लापता होने के समय वे नीला पायजामा, लाल चेकदार ऊनी शर्ट और नीली सदरी पहने हुए थे। परिजनों ने बताया कि चन्द्रकेत पाण्डेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सुबह से लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में थाना पटरंगा को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने भी बुजुर्ग के लापता होने की पुष्टि करते हुए प्रशासन से शीघ्र तलाश की मांग की है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
यदि किसी को चन्द्रकेत पाण्डेय के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें—9454403308, 9935572791, 8127956963
