सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा मैं लगने वाले फाल्गुनी मेले की चल रही तैयारी का पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह के साथ लोधेश्वर महादेव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। बोहनिया तालब में लगने वाली बैरिकेटिंग स्वच्छ पानी, सुरक्षा प्वाइंट आदि की जानकारी ली, मेले में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने के लिए लग रही होल्ड अप, बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर मजबूती के साथ लगाए जाने की दिशा निर्देश दिए गए, मंदिर प्रांगण, रैन बसेरा ,शिव अभरण सरोवर में साफ सफाई के साथ स्वच्छ जल भराए जाने के साथ मजबूत बैरिकेडिंग जाल के साथ लगाए जाने, अभरण सरोवर में पीएसी की जल पुलिस गोताखोरों के साथ तैनात किए जाने के दिशा निर्देश दिए। क्षति ग्रस्त जर्जर भवनों के छज्जे हटवाने के साथ जाल लगाए जाए। रूट डायवर्जन,सुरक्षा प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगाए जाने की दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए मेले से पहले श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर लिया जाए जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। फाल्गुनी मेले की चल रही व्यवस्थाओं के निरीक्षण करने के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, नायब तहसीलदार अभिनव सिंह, रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन, जिला पंचायत ठेकेदार, हल्का लेखपाल संतोष वर्मा, महादेव चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *