एम डी न्यूज़
बरेली कॉलेज में आगामी सेमेस्टर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होने वाली हैं। सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपस्थिति सम सेमेस्टर में अनिवार्य होने के लिए कहा। यदि विद्यार्थी की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम हुई तो अगले सत्र की परीक्षा में बैठने से रोका जाएगा।विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रभारी एवं प्राध्यापकों से संपर्क कर टाइम टेबल के अनुसार कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। प्राध्यापकों को भी टाइम टेबल तैयार कर कक्षा में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। यदि विद्यार्थी की उपस्थिति कक्षा में कम रहती है तो उन्हें विश्वविद्यालय की परीक्षा में फॉर्म फारवर्ड नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed