एमडी न्यूज रिपोर्टर गोंडा -अनिल वर्मा
पहले बेटी का हाथ पैर बांधकर उसे पीटा फिर करंट लगाकर उतारा मौत के घाट अब हुए गिरफ्तार
गोंडा- गोंडा जनपद में एक बाप और भाई ने मिलकर अपने ही बेटी बहन को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, हत्यारों ने पुलिस को गुमराह भी किया। कहा, कि बेटी की मौत कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से हुई है।लेकिन ऐन वक्त पर युवती के प्रेमी ने भांडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने प्रेमी के तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। इस मामले में दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।पूरा मामला गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र का है।

गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पांडेय बाबा पुरवा निवासी 19 वर्षीय शिवानी पांडेय की 30 जनवरी यानी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही मौत हो गई थी। पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि शिवानी कपड़ा प्रेस कर रही थी।इसी दौरान करं*ट लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी गई।तभी पुलिस को पता चला, कि मृतका का गांव के ही परमेश्वर नाम के एक युवक से प्रेम संबंध था।उसके बाद पुलिस को जांच की एक नई दिशा मिल गई।पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध की बात घरवालों को मंजूर नहीं थी। उन्होंने शिवानी को समझाने का लाख प्रयास किया।लेकिन वह अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए कतई राजी नहीं थी। उसके बाद बाप बेटे ने मिलकर शिवानी की हत्या कर दी।
