एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
बिलासपुर (रामपुर)।

इन दिनों संसद में जारी बजट सत्र की वजह से बेहद मसरूफ़ शेड्यूल के बावजूद रामपुर के माननीय सांसद मौलाना मोहिबुल्ला नदवी साहब ने अपनी लोकसभा क्षेत्र की अवाम से गहरा राब्ता क़ायम रखते हुए विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक तक़रीबात में शिरकत की।

इसी सिलसिले में माननीय सांसद महोदय ने बिलासपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी की भतीजी के विवाह समारोह में शिरकत फरमाई और नवविवाहित जोड़े को अपनी दुआओं व नेक तमन्नाओं से नवाज़ा। इसके बाद ग्राम धावनी पनवड़िया में हाफ़िज़ अंसार साहब के साहबज़ादे के निकाह समारोह में भी शरीक हुए, जहाँ उन्होंने दूल्हे को बुके पेश कर खुशहाल ज़िंदगी की दुआ दी।

इस मौके पर तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क जी सांसद प्रतिनिधि अथर अली ख़ां, मीडिया प्रभारी महबूब अली, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष हाफ़िज़ अब्दुल सलाम , रफ़ी नूरी साहब, नासिर भाई, अनस खां, हाजी अय्यूब साहब , नदीम यार ख़ां, नजीब ख़ां डॉ उवेस खां , मौलवी मज़ाहिर उल्ला ख़ां साहब अरशद अली एडवोकेट समेत बड़ी तादाद में अज़ीज़ान-ए-इलाका और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इलाक़े की अवाम ने माननीय सांसद की इस मौजूदगी को उनके अवामी मिज़ाज, सामाजिक हमदर्दी और जनता से बे-लौस वाबस्तगी की मिसाल क़रार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed