भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने बजट का स्वागत किया।राजीव तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और ग्रामीण भारत को मजबूत करने वाला बजट है। बजट में स्वयं सहायता समूहों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना, दिव्यांगजनों के लिए विशेष योजनाएं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास से गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।राजीव तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को साकार करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed