भूलनपुर से बिल्लाई संपर्क मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। सड़क निर्माण ठेकेदार एवं संबंधित इंजीनियर की शिकायत पर बेहजम पुलिस चौकी इंचार्जमौके पर पहुँच कर क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि अभी एक सप्ताह तक इस मार्ग से आवागमन न करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि आरसीसी सड़क की तराई सही ढंग से की जा सके और सड़क पूरी तरह मजबूत हो सके।
इस संबंध में प्रताप कंप्यूटर सेंटर के संचालक अजीत प्रताप सिंह सहित ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह मजबूत न हो जाए, तब तक इस मार्ग का उपयोग न करें, जिससे भविष्य में सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed