एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों अजीत यादव की रिपोर्ट

गोण्डा- गोंडा जनपद में आर. एन.पांडेय हास्पिटल के संचालक डॉ राजेश पांडेय की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इस मौके बाबा दुख: हरन नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर पैदल चल रही थी साथ में रथ पर सवार कथा वाचक पुराण मनीषी परम पूज्य कौशिक जी उनके साथ साधु संत और कथा के मुख्य यजमान डॉक्टर राजेश कुमार पांडेय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा पांडेय सहित भारी संख्या में भोले बाबा के भक्तगण हाथ में केसरिया झंडा लिए ओम नमः शिवाय का नारा लगाते हुए चल रहे थे।
वहीं गुरु नानक चौराहे से गाड़ियों का लंबा जाम बाबा दुख: हरन नाथ मंदिर तक लग रहा मंदिर से कलश यात्रा गुरु नानक चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा आईटीआई चौराहा होते हुए आर, एन, पाण्डेय हॉस्पिटल श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर हुआ समाप्त हुआ।
आज 2फरवरी से 10 फरवरी तक भव्य कथा दिन में 2:00 बजे से शाम 6:00 तक कथा होगा वृंदावन से पधारे कथा वाचक पुराण मनीषी परम पूज्य कौशिक जी महाराज श्री शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े जर्मन हैंगर टेंट लगाए गए हैं 5 हजार कुर्सियां लगाई गई है बड़ा सा मंच बनाया गया है वहीं भगवान शंकर जी की मूर्ति बनाई गई है अगल-बगल नंदी गाय माता की भी मूर्ति बनी है कलश यात्रा में प्रमुख रूप से चंद्र मोहन मिश्रा, विशाल शुक्ला, सुनील कुमार पांडे,दुर्गेश मिश्रा, सत्य वचन शुक्ला, आनंद जायसवाल, संजय शुक्ला, पवन मिश्रा ,चंद्रभान जायसवाल, सुनील जायसवाल, सुरक्षा के दृश्य नगर कोतवाल ,सिविल लाइन चौकी इंचार्ज, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कलश यात्रा के साथ चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *