एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या

सनेहीघाट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में युवा समाजसेवी का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति और सादगी के साथ केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सम्मानित साथी
पत्रकार अनिल कुमार, जिला वीडियो प्रभारी वेद प्रकाश राजपूत,लवकुश यादव,अंशु,वीरू,उत्तम, दिनेश,शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने युवा समाजसेवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
साथियों ने कहा कि युवा समाजसेवी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य प्रेरणादायक हैं और आने वाले समय में वे सामाजिक क्षेत्र में और बेहतर योगदान देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed