थाना क्षेत्र खीरी के अंतर्गत पितथावापुर गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:00 बजे गांव में संदिग्ध गतिविधि देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया।


ग्रामीणों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को ग्रामीणों से अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि करीब दो हफ्ते पहले गांव में भैंस चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद से ग्रामीण लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए थे।
ग्रामीणों की सजगता और आपसी सहयोग से बड़ी वारदात टल गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *