
एम डी न्यूज़ रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में की गई।
थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अक्षय उर्फ मेंटल पुत्र मनोज, निवासी ग्राम काकड़ा, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष को मु0अ0सं0 01/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी खतौली तिराहा से दिनांक 04 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 22:30 बजे की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बुढ़ाना में—
- मुकदमा अपराध संख्या 24/25, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस
- मुकदमा अपराध संख्या 42/25, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस
पूर्व से पंजीकृत हैं।
इस सफल गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल 1015 पवन शर्मा एवं कांस्टेबल 95 सतेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
