अलीगढ़ से कमल शर्मा राजू की रिपोर्ट

यूपी के जिला अलीगढ के गांव दुनाई में खेत से चारा लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर लूट लिया। गर्दन पर चाकू रखकर बदमाश महिला से कुंडल लूटकर भाग गया। पीड़िता के बेटे ने घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता से लूट की जानकारी ली। बुधवार की रात 11 बजे तक पीड़िता ने तहरीर देदी थी। घटना लोधा थाना इलाके से जुड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, लोधा के गांव गांव दुनाई के। रहने वाले राकेश कुमार शर्मा की पत्नी कमलेश देवी बुधवार को खेत से चारा लेने गई थीं। जहां से दोपहर बाद वह चारा लेकर घर लौट रही थीं । आरोप है तभी रास्ते में एक बाइक सवार लुटेरा खड़ा मिला।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *