MD News | बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
आगामी शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए कस्बा बुढ़ाना में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज बुढ़ाना पुलिस द्वारा फ्लाइंग मार्च निकाला गया। फ्लाइंग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (CO) गजेंद्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने किया।
यह फ्लाइंग मार्च थाना बुढ़ाना से प्रारंभ होकर महावीर चौक, कुरैशी वाली पुलिया होते हुए नई तहसील बुढ़ाना, चौधरी चरण सिंह चौराहा तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख मार्गों, शराब की दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।


चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सख़्त हिदायत दी गई। CO गजेंद्र पाल सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि शादी-विवाह के अवसरों पर सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। यदि किसी को आयोजन करना है तो वह मैरिज होम या निजी परिसर में ही सीमित और नियंत्रित रूप से करे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लाइंग मार्च यातायात नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कस्बे में सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाला गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही उत्सव मनाएं, जिससे सभी लोग सुरक्षित और आनंदपूर्वक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed