बाराबंकी। मानवता की सेवा के लिए विश्व विख्यात श्री राम वन कुटीर हड़िया कोल आश्रम (ट्रस्ट) में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर 2026 के समापन के बाद 04 फरवरी से 09 फरवरी तक नि:शुल्क नेत्र आपरेशन शिविर में आपरेशन कराये हुए नेत्र रोगियों को प्रतिवर्ष की तरह आदिति ऑप्टिकल एण्ड कंटेंट लेंस क्लिनिक प्रीत नगर लखनऊ के डॉक्टर प्रदीप कुमार राठौर,अमित राठौर,संजय कुमार,अजय वर्मा द्वारा आंखों की जांच कर निःशुल्क मरीजों को चश्मा वितरण करेंगे।


आपको बताते चलें कि श्री राम वन कुटीर हड़िया कोल आश्रम बाराबंकी में विराजित हनुमान जी की छत्रछाया में परम पूज्य स्वामी रामदास जी महाराज चिकित्सालय में विगत 42 वर्षों से विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर प्रतिवर्ष जनवरी माह में लगता है जिसमें हजारों की संख्या में गरीब मरीज के नेत्रों का ऑपरेशन व इलाज किया जाता है। इस नेत्र शिविर में बाराबंकी के अलावा गैर जनपदों एवं गैर प्रति से भी गरीब मरीज अपने नेत्रों का ऑपरेशन करवा कर नेत्र ज्योति लाभ प्राप्त करते रहे हैं।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *