बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रसौली के निकट एक ढाबे के सामने डीसीएम के टायरों मे हवा चेक कर रहे खलासी को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे खलासी की मौक़े पर ही मौत हो गयी मृतक की शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी 43 वर्षीय राम प्रसाद के रूप मे हुई है पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी 43 वर्षीय राम प्रसाद पुत्र महेश प्रसाद गांव के ही डीसीएम चालक चंद्रशेखर पुत्र पुनवासी की डीसीएम पर खलासी का कम करता है बुधवार की रात्रि डीसीएम मे टमाटर लादकर नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रसौली के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी डीसीएम खाना खाने के बाद राम प्रसाद वाहन के पहियों की हवा चेक कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार मे आ रहे अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से रौंदते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि राम प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक राम प्रसाद गरीब एव बेरोजगार होने के कारण डीसीएम पर खलासी का काम करता था खलासी के तीन पुत्र बब्लू , अमन , किशन दो पुत्रियां कुसुम और सौम्या हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *