बाराबंकी। डाक्टर भाटिया चंद्रा आई अस्पताल लखनऊ के तत्वाधान मे गुरुवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर मे एक सैकड़ा से अधिक लोगो की आँखों की जाँच कर दवाए एव उचित परामर्श नेत्र चिकित्सक डा0 सुप्रिया पैरा स्टाफ नर्स मोहिनी, रवि एव लोकेन्द्र सिंह ने दी।


निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि ईश्वर की सबसे बड़ी अनमोल तोहफा आँख है जिसकी हिफाजत के लिए समय समय पर जाँच कराना बहुत जरूरी है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आँखों को बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी है नहीं तो उम्र से पहले ही हमें आंखों से संबंधित बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते है जिसके कारण दिक्कते होती हैं इसलिए समय समय पर आंखों की जांच जरूर कराना चाहिए। इस दौरान कैम्प मैनेजर लोकेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को कैलेंडर वितरित किया।
इस मौक़े समाजसेवी मतीन अंसारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू राम यादव, अरुण कुमार नाग, राजेंद्र प्रसाद , जमील अहमद अंसारी सुएब खान, नसीर अहमद, रजिया शाह, सहित ग्रामीण मौजूद

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *