बाराबंकी सांसद आवास ओवरी में प्रेस वार्ता के दौरान एसआईआर पर पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया ने कहा कि, जिस प्रकार वर्तमान सरकार और चुनाव आयोग लोकतन्त्र में घिनौना षडयन्त्र रच रही है, इससे पहले कभी नही हुआ।
पुनिया ने कहा कि चुनाव आयोग के दावों की पोल खुल रही है व आज पंजरौली ग्राम सभा की महिला लज्जावती ने अपने जिंदा होने के साक्ष्य प्रस्तुत किये और बताया कि मेरे घर की दूसरी महिला मुन्नी देवी भी जीवित है जिसे चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया है, इसी प्रकार हैदरगढ़ सुबेहा की भी कुछ इसी तरह कहानी है। इसी क्रम में फॉर्म 7 के दुरूपयोग के गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि, ये छपे छपाये फॉर्म भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीएलओ को देकर मतदाताओं के नाम कटवाने का दबाव बनाया जा रहा है जिसका बीएलओं द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी बाराबंकी से इस कृत की शिकायत के साथ चुनाव आयोग को चेतावनी भी दी कि, इस तरह की धांधली को हरगिज स्वीकार नही किया जायेगा और कांग्रेस पार्टी इसके विरूद्ध सख्त कार्यवाई की मांग करती है। जिस प्रकार जीवित को मृत्यु और मृत्यु को जीवित वर्तमान सरकार और चुनाव आयोग की मिली भगत से यह षडयन्त्र रचा जा रहा है उससे यह आभास हो रहा है की लोकतंत्र की धज्जियाँ सरे आम उड़ाई जा रही है और संविधान को ताक पर रख कर हिटलरशाही का माहौल बनाया जा रहा है, सही मायने में वोटरों का मूल्यांकन हुआ ही नही है।


प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, राहुल गांधी जी द्वारा उठाये गये मुद्दों को सही ठहराते हुये जनपद बाराबंकी के कोने कोने से फॉर्म 7 के दुरूपयोग की शिकायतें आ रही हैं और साक्ष्य के साथ गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि ये छपे छपाये फॉर्म भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बीएलओ को देकर मतदाताओं के नाम कटाने का दबाव बनाया जा रहा हैं
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता के0सी0 श्रीवास्तव (एड0), राम हरख रावत, विजयपाल गौतम आदि लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed