रिपोर्ट : हरवेश यादव ब्लॉक दहगवां

दहगवां/बदायूँ: ब्लॉक क्षेत्र के गांव बैरपुर मानपुर स्थित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में गोवंशों को पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे वे भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। बताया जाता है कि गौशाला में उपचार की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। आए दिन गोवंशों की मृत्यु होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान मुमताज अली इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा गौशालाओं के संचालन के लिए बजट और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं लचर दिखाई दे रही हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा गौशाला में चारा, पानी और पशु चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गोवंशों की जान बचाई जा सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed