जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गोमत -नौहझील रोड पर बाजना कट के पास एक मामला सामने आया है जिसमें 8 फरवरी को सुबह 2:40 बजे शराब से भरा ट्रक थाना नौहझील की टीम द्वारा पकड़ा गया । बताया गया है कि ट्रक की संख्या BR 28 GA 2655 है जिसमें 403 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई हैं और ट्रक के साथ एक व्यक्ति जिसका नाम अखाराम पुत्र हेमाराम है जो कि थाना जिला गोदामली (राजस्थान) का निवासी है इसे भी थाना नौहझील की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


