एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट

अयोध्या के मवई क्षेत्र स्थित ग्राम बसौढ़ी में रविवार को संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभहुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की।

यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि इस कथा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार किया जा रहा है।

कथा वाचक पं. श्री सर्वेश तिवारी ‘मृदुल जी महाराज’ ने इस अवसर पर कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। उन्होंने जोर दिया कि यह समाज में सद्भावना और आध्यात्मिक मूल्यों का संचार करती है।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री राधेश्याम शुक्ला, श्रीमती पार्वती देवी, समीर कुमार शुक्ला, कपिल शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, रमन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, अंश शुक्ला सहित समस्त शुक्ल परिवार और उनके इष्टमित्रगण की इसमें सक्रिय सहभागिता रही।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *