*एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्टमा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के ग्रामों में चकबन्दी कराने का निर्णय लिया गया था, जिसके अन्तर्गत वर्तमान में कुल 27 ग्राम चकबन्दी प्रक्रियाधीन हैं। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में इन ग्रामों में से तहसील टाण्डा परगना टाण्डा के ग्राम दर्शनपुर में 24 माह में तथा तहसील व परगना बिलासपुर के ग्राम सरवरनगर में 25 माह में चकबन्दी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। चकबन्दी नियमों के अनुसार किसी ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 60 माह की अवधि निर्धारित है।जिलाधिकारी द्वारा समय से पूर्व प्रशंसनीय कार्य करने के लिए श्री खेमकरन लाल, श्री शंकर लाल सहायक चकबन्दी अधिकारीगण, श्री विनोद शर्मा, श्री उर्वादत्त भट्ट चकबन्दीकर्तागण व श्री राहुल पाठक श्री राजेश कुमार दिवाकर चकबन्दी लेखपालगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री संजय कुमार ने बताया कि चकबन्दी टीम के अथक प्रयासों से इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की गयी है, जिसके लिए कृषकों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्य में कृषकों का सहयोग अत्यधिक सराहनीय रहा तथा इस ग्रामों में कार्यरत चकबन्दी स्टाफ की भूमिका प्रशंसनीय रही तथा उन्होंने सभी कार्मिकों को विशेष प्रविष्टि प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed