MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट । प्रवेश पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में रुपेश कुमार को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता था । मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर रुपेश कुमार को उपलब्ध कराया गया, जिससे वह समय से परीक्षा में सम्मिलित हो सके तथा उनका भविष्य सुरक्षित हो सका । उक्त परीक्षा में सफल होने के उपरांत आज दिनांक 10.02.2026 को रुपेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय पहुँचकर पुलिस अधीक्षक, रामपुर का आभार व्यक्त करते हुए रामपुर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गयी ।*रामपुर पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है ।*

