नेक इंसानों से ही दुनिया कायम है: कारी तौफीक एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टRampur: सैदनगर क्षेत्र के गांव गागननगला शरीफ में स्थित मदरसा रज़ा ए मुस्तफा में सोमवार की रात एक दीनी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में मदरसे के छोटे बच्चे जिन्होंने कुरआन हिफ़्ज किया, उन हाफिजो की दस्तारबंदी की गई।यह कांफ्रेंस कारी मौ. तौफीक अहमद की अध्यक्षता और सैय्यद सुहैल मियां ऊर्फ भूरा मियां के संचालन में आयोजित हुई। इसका शुभारंभ तिलावत ए कुरआन और बच्चों की नातेपाक से हुआ। सम्भल से आए मुफ्ती मुकिमुर्रहमान, कारी यूसुफ रजा संभली और सैफुल्लाह सुलतानी संभली ने कुरआन की अहमियत और उस पर अमल करने का आह्वान किया और मुल्क की सलामती और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।इस अवसर पर मदरसा रज़ा ए मुस्तफा के संस्थापक कारी तौफीक अहमद ने कहा कि नेक इंसानों से ही दुनिया कायम है। इस्लाम कहता है कि किसी का भी दिल मत दुखाओ, दुश्मनों के साथ भी नेकी करो। इस अवसर पर रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि बेहतर जिंदगी और आखिरात के लिए तालीम बहुत जरुरी है। बच्चों को दीनी तालीम भी दिलाओ और डॉक्टर इंजिनियर और अधिकारी भी बनाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed