मोहनलालगंज तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय होंगे शिफ्ट : स्थानांतरण से लोगों में नाराजगी रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू । मोहनलालगंज।मोहनलालगंज (लखनऊ)- मोहनलालगंज तहसील और उसके परिसर में संचालित रजिस्ट्री ऑफिस को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। शासन के इस निर्णय से तहसील आने वाले ग्रामीण और वादकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शिफ्टिंग के कारण लोगों को अपना काम कराने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ सकता है।शासन के प्रस्ताव के अनुसार, मोहनलालगंज तहसील को नगराम के बरकत नगर भट्टी में शिफ्ट किया जाएगा। वही रजिस्ट्री ऑफिस को गोसाईगंज के मोहाली गांव में ले जाने की तैयारी है। रजिस्ट्री कार्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।रोजाना 500 लोग आते हैं तहसील कार्यालय!बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में तहसील में मुकदमा वह अन्य कार्यों के लिए रोजाना 500 लोग आते हैं। वही रजिस्ट्री ऑफिस में डेढ़ सौ से 200 लोगों की आवा-जाही रहती है। दोनों कार्यालय के अलग-अलग होने व दूरी बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत गोसाईगंज जाने वाली लोगों को होगी। तहसील पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा। जिस समय और धन दोनों की बर्बादी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed