अलीगढ़ से कमल शर्मा की रिपोर्ट

अलीगढ़ में एस.एम.बी. इंटर कॉलेज, रामघाट रोड, अलीगढ़ में यह कार्यक्रम सादगी एवं शालीनता के साथ संपन्न हुआ।
उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं ने श्वेत वस्त्र धारण कर समयबद्ध सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज जी ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने विषम कठिन परिस्तिथियों मे राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित जनसमूह को उनके विचार अपने जीवन मे आत्मसात करने की शपथ दिलवाई।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गौरव आर्य निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाथरस ने कहा कि आइये हम सब उनके बताये हुए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति तक विकास कि रौशनी पहुंचाने का संकल्प लें।


अपने अध्यक्षीय भाषण मे महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी विकसित भारत के संकल्प को दिशा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम संयोजक आकाश गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुभाष सुभानु, गुनीत मित्तल, बी डी शर्मा, पंकज शर्मा, जगदीश महाजन, अनुराग शर्मा, ऋषि वर्मा, गौरी आर्या, विजय विक्रम सिंह, आलोक प्रताप सिंह,सोनू जाटव, राजकमल सोनकर, मनोज माहौर, आदित्य अग्रवाल व लोकतंत्र सैनानी आदि कि उपस्थिति रही।
सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट : कमल शर्मा राजू, अलीगढ

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed