कब्जे से चोरी के जेवरात, चांदी का सिक्के, 1 लाख 30 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, एक मोटरसाइकिल, दो अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट, सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर द्वारा डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 11.02.2026 को अभियुक्तगण 1. शैलेन्द्र त्रिवेदी पुत्र सुन्दर त्रिवेदी निवासी ओसोनगर कन्नोसी थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ, 2. गौतम शुक्ला पुत्र स्व0 विजय शुक्ला निवासी ग्राम मझऊवा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर, 3. ऋषि कौरी पुत्र स्व0 बाबूलाल कौरी निवासी मोनिकापुरवा निकट रेखा अस्पताल थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का 02 अदद पायल, 04 अदद बिछिया, 03 अदद चांदी का सिक्का, 1 लाख 30 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, एक अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद देशी तमंचा .12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. गौतम शुक्ला, 2. ऋषि कोरी पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण का गिरोह है जो अपने अन्य 02 साथी 1. रजत मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी सेक्टर एम रिक्शा कालोनी आसियाना लखनऊ, 2. रिंकू सोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी सिंगार जोत थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के साथ मिलकर दिन में रेकी कर स्थानों को चिन्हित कर रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं। *गिरफ्तार अभियुक्तगण चोरी के अभ्यस्थ अपराधी हैं जिनके द्वारा पूर्व योजना के तहत पकड़े जाने के बाद जमानत कराने हेतु आवश्यक धनराशि को चोरी किये गये रुपयों में से निकालकर पहले से ही सुरक्षित कर अपनी पत्नियों को दे दिया जाता था।* अभियुक्तगण द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मणपुरी कालोनी बड़ेल, सुभाष नगर कालोनी, मोहम्मदपुर व मयूर विहार कालोनी से नगदी व जेवरात चोरी किये गये थे जिस सम्बन्ध में क्रमश: 1. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 305(ए)/317(2)/11(6)/317(4) बीएनएस, 2. मु0अ0सं0 15/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस, 3. मु0अ0सं0 1150/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस, 4. मु0अ0सं0 80/2026 धारा 305(ए)/317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अन्य 02 वांछित अभियुक्त 1. रजत मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश 2. रिंकू सोनी पुत्र अशोक कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। *विभिन्न जनपदों में अभियुक्त शैलेन्द्र त्रिवेदी के विरूद्ध 22 मुकदमें, अभियुक्त गौतम के विरूद्ध 58 व अभियुक्त ऋषि के विरूद्ध 44 से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।*
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- शैलेन्द्र त्रिवेदी पुत्र सुन्दर त्रिवेदी निवासी ओसोनगर कन्नोसी थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ
- गौतम शुक्ला पुत्र स्व0 विजय शुक्ला निवासी ग्राम मझऊवा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
- ऋषि कौरी पुत्र स्व0 बाबूलाल कौरी निवासी मोनिकापुरवा निकट रेखा अस्पताल थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ
बरामदगी- - 02 अदद पायल
- 04 अदद बिछिया
- 03 अदद चांदी का सिक्का
- 1 लाख 30 हजार रुपये नगद
- अर्टिगा कार नं0 यूपी 32 पीएल 2039 (घटना में प्रयुक्त)
- एक अदद स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (चोरी के पैसों से खरीदा)
- 02 अदद देशी तमंचा .12 बोर
- 02 अदद जिंदा कारतूस
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
- उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
- उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
- हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
- हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
- का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
- का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
- उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
- हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद
- हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
- का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला
- का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना कोतवाली नगर-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री अनुराग पाठक, रवीन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री सुदर्शन सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- हे0का0 रमेश कुमार, का0 अनूप कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- का0 अभिषेक सिंह, का0 नरसिंह, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- का0 इकबाल, का0 राहुल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
