रिपोर्ट– कैलाश सिंह यदुवंशी
लोकेशन– मथुरा, उत्तर प्रदेश

एंकर— मथुरा में थाना हाईवे पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के आरोप में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के बदमाशों की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि चार अन्य को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

वीओ— मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना हाईवे पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डे के पास गुरु कृपा संगम के सामने जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की।

पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें नीरज निवासी पूजा एन्क्लेव, कृष्णा नगर और सौरभ निवासी हंसराज कॉलोनी, थाना हाईवे के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने सचिन निवासी आशापुरम कॉलोनी, अजीत निवासी हंसराज नगर कॉलोनी, गोपाल निवासी तुलसीनगर कॉलोनी और अनुराग निवासी सूर्य नगर कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा के पास को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक तमंचा .303 बोर, .315 बोर के दो खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस .315 बोर और .303 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक नुकीला सरिया, एक पाइप और लोहे के दो एंगल भी बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ में घायल दोनों अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट— प्रवीण तिवारी, सीओ रिफाइनरी, मथुरा

13 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *