हरदोई………..हरदोई जिले के सांडी में एक परिजन के निधन पर उनकी अंतिम क्रिया में शामिल होने आईं महिलाएं घर का छज्जा टूटकर गिर जाने से घायल हो गईं। कुछ महिलाएं छज्जे के ऊपर खड़ी थीं, जबकि कुछ छज्जे के नीचे थीं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में परिजन पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे।कस्बे के मोहल्ला औलादगंज में सरफूद्दीन (50) का रविवार सुबह निधन हो गया था। उन्हें काब्रिस्तान में दफनाने के लिए लेकर जाने की तैयारी चल रही थी। अंतिम यात्रा देखने के लिए परिवार की कई महिलाएं घर आई थीं। घर के नीचे के हिस्से में अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी। जिसे कई महिलाएं छज्जे पर खड़े होकर देख रही थीं। कुछ महिलाएं छज्जे के नीचे भी बैठी थीं।इस बीच छज्जा ढह गया और नीचे बैठीं महिलाओं पर जा गिरा। इस हादसे से गमगीन माहौल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नौ महिलाएं घायल हो गईं। जिसमें मृतक की पत्नी रहीसा (48) भी शामिल हैं। उनके अलावा लोनार थाने के औहदपुर निवासी जन्नती (40), हरपालपुर थाने के ग्राम खसौरा निवासी समशुन्निशां (50), अरफा, अन्नी (32), हसीना (65), कमरूनिशा (50), हुस्ना (48) और शबनम (28) शामिल हैं।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *