लखीमपुर-खीरी जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक राजा साहब श्रीमान युवराज दत्त सिंह जी की जन्म जयंती का आयोजन महाविद्यालय में किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने राजा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राजा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने कहा कि राजा साहब श्रीमान युवराज दत्त सिंह जी ने इस तराई क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अलघ जलाई थी उनके द्वारा स्थापित युवराज दत्त महाविद्यालय विगत 75 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता है आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेकर के उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ें।

0 views
One thought on “लखीमपुर-खीरी जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक राजा साहब श्रीमान युवराज दत्त सिंह जी की जन्म जयंती का आयोजन महाविद्यालय में किया गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *