रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू। मोहनलालगंज।

धनुवासांड(लखनऊ)- बता दें की मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत धनुवासांड गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब 35 वर्षीय युवक संदीप साहू की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार युवक को अचानक सीने में उठे दर्द के बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लारी ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार के लोग सदमे में है। बता दें कि युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक का एक छोटा बेटा भी है, लेकिन बेटे के ऊपर से पिता का साया उठ गया।

जानकारी मिलने पर गांव के लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। गांव में किशोर की मौत पर गमगीन माहौल रहा। गांव में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई। इस घटना ने परिवार और आस-पास के लोगों को झकझोर दिया। युवक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की पत्नी अपने मृत पति को देखकर बेसुध हो जाती है। जिससे आस-पास के लोगों की आंखें नम हो जाती है। किशोर के बेटे को यह तक नहीं पता की उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। बेटे की स्थिति को लेकर भी लोगों में दुःख है।

युवक लखनऊ के ऐसबाग में निजी कोचिंग सेंटर का संचालन करता था। लेकिन बीते सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पिता गया प्रसाद साहू इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। परिवार के अन्य लोग भी घटना से काफी भावुक हैं। युवक की मौत हो जाने के बाद उसके ससुराल और परिजनों की बच्चे और बेटी के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed