रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

एम डी न्यूज़

बरेली जिले मे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुईं। पहले ही दिन 10वीं कक्षा के गणित की परीक्षा आयोजित की गई, जिसने अधिकांश परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रश्नपत्र का स्तर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन गणनाओं और लंबे सवालों के चलते समय की कमी सबसे बड़ी बाधा बनकर उभरी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली, लेकिन केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर सवाल हल न कर पाने की कसक साफ दिखाई दे रही थी। वही, कई खुश नजर आए। जीआरएम और अन्य परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सिलेबस के भीतर से ही था, लेकिन सेक्शन-सी और डी के सवालों ने काफी वक्त ले लिया। उन्होंने बताया कि त्रिकोणमिति के एक-दो सवाल काफी घुमावदार थे, जिन्हें हल करने के चक्कर में अंत के छोटे सवाल छूटते-छूटते बचे। परीक्षार्थियों के अनुसार, समय अतिरिक्त मिलता तो पेपर और भी बेहतर हो सकता था।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *