रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

एम डी न्यूज़ बरेली


प्रदेश के न्यायालयों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रहीं धमकियों के बीच बरेली में भी अलर्ट किया गया है। मंगलवार को एसपी सिटी मनुष पारीक, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बम और डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट परिसर की सुरक्षा को परखा। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने भी सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। अधिकारियों ने न्यायालय परिसर के अंदर और बाहर के सुरक्षा बंदोबस्त को देखा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग पॉइंट, हवालात और पार्किंग व्यवस्था को देखा। न्यायालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सतर्कता को लेकर निर्देश दिए। नोडल न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकादियों की जांच की गई। एसपी सिटी ने न्यायालय की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं।

1 view

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *