एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


दौरे के दौरान सांसद महोदय सबसे पहले याक़ूब ख़ाँ के निवास पर पहुँचे, जहाँ उनके वालिद स्वर्गीय मुहम्मद वली ख़ाँ के हालिया इंतेक़ाल पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ-ए-ख़ैर की। इसके पश्चात वे बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष स्व. प्रमोद कुमार जोहरी के निवास पर पहुँचे। संसद सत्र के कारण अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने की विवशता व्यक्त करते हुए उन्होंने परिजनों को ढाँढस बँधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके उपरांत सांसद महोदय ने मुर्शिद उर्फ़ छिददन ख़ाँ के घर पहुँचकर नवदम्पत्ति को मुबारकबाद दी और दुआओं से नवाज़ा। तत्पश्चात एजाज़ ख़ाँ के निवास पर पहुँचकर उनकी वालिदा के इंतक़ाल पर फ़ातेहा पढ़ी और मग़फ़िरत की दुआ की।

दौरे के अंतिम चरण में सांसद महोदय अपने सांसद प्रतिनिधि अथर अली ख़ाँ के आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनके बड़े भाई के स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर व सार्थक चर्चा हुई। सांसद महोदय ने जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रफ़ी नूरी, महबूब अली एडवोकेट, अरशद अली एडवोकेट, नासिर शेख़, जमील सैफ़ी, डॉ. मक्तूब, डॉ. ज़फ़र ख़ाँ, अरशद ख़ाँ, याक़ूब खां, अनस खां, सुलेमान ख़ाँ, संतोष जोहरी, बिल्ले भाई, रवि सक्सेना, प्रशांत सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद महोदय का यह संवेदनशील व जनोन्मुखी दौरा क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, मानवीय संवेदना और जनसेवा के सशक्त संकल्प का जीवंत उदाहरण साबित है

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *