एमडी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम प्रशासन के स्थानांतरण की मांग को लेकर न्यायालय के बहिष्कार का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीएम प्रशासन का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रखा जाएगा। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील बिल्सी में भ्रष्टाचार चरम पर है और उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। महासचिव ज्ञानसिंह त्यागी ने कहा कि एसडीएम प्रशासन का व्यवहार अधिवक्ताओं एवं फरियादियों के प्रति उचित नहीं है, जिससे मामलों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन में मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, गिरीश बाबू, सोहनपाल, रामनाथ शर्मा, सलीम मियां, हेमेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, बागीश माहेश्वरी, श्रीराम, योगेश बिसारिया, संजीव कुमार, अजय पाल सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद सिंह, आशीष शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *