MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

जनपद – मुजफ्फरनगर
प्रेस नोट – 17.02.2026
जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी व वांछित गौकश अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण
थाना रतनपुरी पुलिस टीम ग्राम कल्याणपुर से टोड़ा जाने वाले मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा।
पीछा करने पर घबराहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। स्वयं को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
रहीस उर्फ रहीसू पुत्र सीनू
निवासी – रटोल, थाना खेकड़ा, जिला बागपत
हाल पता – विजयनगर, गाजियाबाद
घायल आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
01 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP14CY-5193)
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना रतनपुरी पर पंजीकृत मामलों में वांछित चल रहा था तथा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित था। पुलिस द्वारा उसके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार
उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी
उ0नि0 मोहित कुमार
का0 नवीन
का0 गजेन्द्र मावी
का0 प्रशान्त चौधरी
का0 प्रमोद कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय माना जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *