
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट। मवई चौराहे पर एक किराना दुकान में हुई चोरी का तीन दिन के भीतर खुलासा करने पर स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह मवई चौराहा स्थित दुल्लापुर पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया।
मवई चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास रामफेर चौरसिया की किराना दुकान में चोरी हुई थी। मवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, एक वाहन और चोरी का सामान बरामद किया गया।
घटना के त्वरित अनावरण से संतुष्ट व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
सम्मान समारोह में मवई व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने रुदौली क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक मोहम्मद इदरीश, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सरोज, कांस्टेबल अनूप चौधरी, कांस्टेबल विजय शंकर, कांस्टेबल रामाश्रय यादव और कांस्टेबल विशाल यादव सहित पूरी पुलिस टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। टीम को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने इस अवसर पर कहा कि अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवार्ड पलिस की सर्वोच्चप्राथमिकता है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे ही अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। निगम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित कर जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में ही इसका खुलासा संभव हो सका। उन्होंने भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।
व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
