रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू ।
बाराबंकी।बाराबंकी- ग्राम प्रधान मकनपुर पर लगा मनमाने तरीके से कार्य कराने का आरोप।बता दें की ग्राम प्रधान मकनपुर पर पहले भी कई बार स्थानीय समस्याओं को लेकर आरोप लग चुके हैं। लेकिन वह अपनी तानाशाही से बाज नहीं आ रहें हैं। एक बार फिर से वह अपनी रंगदारी को लेकर सुर्खियों में हैं। जिससे लगातार उनकी आलोचनाओं का दौर जारी है। क्योंकि प्रधान साहब जनहित की समस्याओं को सुलझाने की बजाय अपनी समस्याओं को सुलझाने में लगे हैं। जिससे उन पर एक बार फिर से आम जनता की समस्याओं को दरकिनार करने का आरोप लगा है। जिससे प्रधान के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।दरअसल, मामला ये है कि गांव के निवासी गोविंद साहू पुत्र संपत्ति साहू के घर के पास नाली न होने के कारण वहां जलभराव कि समस्या लगातार बनी रहती है। क्योंकि जिस जगह नाली की जरूरत है उस जगह से हटकर वह अपने घर के पास नाली का निर्माण करा रहे हैं।जिससे उनके घर के सामने, मार्ग पर लगी इंटरलाकिंग दबने लगी है। अगर समय रहते समस्या का निदांन नहीं किया गया तो मार्ग जर्जर हालत में चला जायेगा। पानी के लगातार जलजमाव से कई जलजनित बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ सकता है। इस लिए समस्या अपने गंभीर रुप में न चली जाए इसके लिए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।ग्रामीणों ने मामले में की जिलाधिकारी से दखल की मांग, बता दें की प्रधान मायापती चौधरी के रवैया को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की। बता दें की प्रधान द्वारा लगातार उनकी समस्याओं की अवहेलना को लेकर आरोप लगते आए हैं। फिर भी प्रधान द्वारा लगातार लोगों को भटकाया जा रहा है। जिससे लोगों के पास सिर्फ जिला प्रशासन का ही विकल्प बचा है। क्योंकि प्रधान गांव में लगातार धांधली करते आए हैं। जिससे लोग प्रशासन से उम्मीद खो चुके हैं। देखना है की इस मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है

