बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटाजवी में मंगलवार की रात गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने मामूली बात को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेहटाजवी निवासी लवकुश पुत्र प्रेमशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में लवकुश, प्रेमशंकर, नंदलाल और सर्वेश देवी पत्नी प्रेमशंकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *