आज पूर्व विधायक संजय कपूर जी के कैंप कार्यालय पर जिला अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सौराहा, प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी गंगाराम कटारिया, जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित, शहर अध्यक्ष बाकर अली खान सहित अनेक वरिष्ठ व पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अजीव सिंह द्वारा किया गया।


प्रदीप सौराहा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा।”
गंगाराम कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस तरह की समीक्षा बैठकों से कार्यों की दिशा और गति दोनों स्पष्ट होती हैं।
निक्कू पंडित ने कहा कि जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।”
अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है। संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करें, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव है।”
बाकर अली खान ने कहा कि शहर स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा, ताकि समाज की आवाज़ को मजबूती मिले।

बैठक में नोमान मुमताज खान , शकील मंसूरी, मोहम्मद जकी, सरताज़ राजेश कुमार, जानकी प्रसाद, आकाश सागर, विपिन कुमार, अनूप सिंह सागर, अकील अहमद, पूरनलाल, शिशुपाल, अंकित सागर एवं विकास सागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *