बिजुआ। गोला-अलीगंज मार्ग पर भुड़वारा मोड़ के पास बुधवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि सभी युवक ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र से तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर गोला के पास कपरहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान भुड़वारा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में सौरभ और राज की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी गोला में चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भुड़वारा मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed