मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। एमडी न्यूज़ समाचार पत्र।

(बदायूं)सहसवान-: सहसवान में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी साई आश्रित शाखमूरी ने लेखपालों के स्थानांतरण को स्वीकृति दे दी है। तहसीलदार राकेश कुमार की आख्या रिपोर्ट पर एसडीएम ने स्थानांतरित लेखपालों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।तहसीलदार राकेश कुमार ने शासनादेश के अनुसार उन लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जो एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात थे। इस प्रक्रिया के तहत कई लेखपालों को नए क्षेत्र सौंपे गए हैं।इनमें लेखपाल सुरेंद्र सिंह को दहगवां से घूरनपुर और भीकमपुर टप्पा जामनी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जितेंद्र सिंह को सिमरा बनवीरपुर से दहगवां के साथ मोहम्मदपुर कुड़ई का कार्यभार सौंपा गया है।कामेश कुमार को जतकी से सिमरा बनवीरपुर और सगराय का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। पुष्पेंद्र यादव को घूरनपुर से जतकी और आतर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। श्रीमती कमलेश को अमनपुर में नवीन तैनाती दी गई है, जबकि रामपाल लेखपाल को अमनपुर का अतिरिक्त कार्यभार देखने के निर्देश दिए गए हैं।कुमारी अनु को भगतपुर में नवीन तैनाती मिली है, और नाजिम खान को भगतपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरीश कुमार को हरदत्तपुर के साथ डकारा पुख्ता राजस्व गांव का कार्यभार देखने के निर्देश दिए गए हैं।उल्लेखनीय है कि राजस्व गांव सगराय में पिछले एक वर्ष के भीतर चार लेखपालों का स्थानांतरण हो चुका है। इसके बावजूद, इस गांव को अभी तक कोई स्थायी लेखपाल नहीं मिल पाया है।इसके अतिरिक्त, राजस्व निरीक्षक चरण सिंह को राजस्व संरक्षक कार्यालय के साथ जरीफ नगर (क्षेत्र राजस्व निरीक्षक) का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, राजस्व संरक्षक किशन लाल को जरीफनगर से उस्मानपुर राजस्व निरीक्षक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed