एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी रूपाली राय, के दिशा निर्देशन में थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिहं यादव, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक,20,02,2026, को थाना रामराज पुलिस टीम ने रामराज चौकी भारतीय स्टेट बैंक पर रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक जयसिंह नागर, कांस्टेबल बहादुर सिंह, कांस्टेबल सोनू सिंह, आदि ने चलाया गया चेकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामराज पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *