बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी समाप्त कर ऑटो से घर लौट रही 62 वर्षीय शिक्षिका के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन पार कर दी घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं पीड़िता अल्का श्रीवास्तव पत्नी संत कुमार निवासी महर्षि नगर लखपेड़ाबाग ने नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी 2026 को सिविल लाइन स्थित सेंट एंथनी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा ड्यूटी थी ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह ऑटो से घर लौट रही थी।पीड़िता के अनुसार जब ऑटो बस स्टॉप के पास पहुंचा तो साड़ी पहने दो अज्ञात महिलाएं उनके अगल-बगल आकर बैठ गई नगर कोतवाली के आगे सीएमओ कार्यालय के निकट ऑटो रुकवाकर उन्होंने समय पूछा और फिर दोनों महिलाएं उतरकर चली गई
ऑटो आगे बढ़ने पर शिक्षिका को एहसास हुआ कि उनके गले से सोने की चेन गायब हैघटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ बड़ेल चौकी और नगर कोतवाली बाराबंकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
अज्ञात महिलाओं की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *