बाराबंकी सतरिख थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली लग गई गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है घटना के बाद विवाह की खुशियां गम में बदल गयीं और अफरातफरी मच गई घटना वादी नगर सहेलियां गांव में हुई अवध राम की पुत्री के विवाह समारोह में आई बारात के दौरान मंच पर वर और वधू एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे तभी कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी सूत्रों के अनुसार अचानक चली एक गोली जहांगीराबाद थाना क्षेत्र पलिया मसूदपुर निवासी युवक उम्र 55 वर्ष के सीने में जा लगी गोली लगते ही लोग घबरा गए।

परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया डॉक्टर के मुताबिक गोली युवक के सीने के पास धँसी हुई थी जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही सतरिख पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है पुलिस विवाह समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और परिजनों से तहरीर मांगी गई है शादी विवाह जैसे आयोजनों पर हर्ष फायरिंग के लिए शासन की तरफ से सख्त निर्देश हैं कि हर्ष फायरिंग पूर्णतया प्रतिबंधित है फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही है जिनमें कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं शादी समारोह में हर्ष फायरिंग गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *