एम डी न्यूज़

बरेली से आईएएस अधिकारी अदिति वार्ष्णेय की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अदिति आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईएएस माधव भारद्वाज के साथ शादी की। कलेक्ट्रेट कार्यालय उनकी शादी का गवाह बना। दोनों आईएएस अधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। दोनों एक साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। किसी भी अधिकारी की शादी चर्चा का केंद्र रहती है। इसमें तामझाम और शान देकर हर कोई हैरान होता है। लेकिन, अदिति और माधव ने जिस सादगी भरे अंदाज में शादी कर सभी को चकित कर दिया। अदिति और माधव की शादी का स्थल राजस्थान में अलवर कलेक्ट्रेट चैंबर रहा। इस शादी में न तो बैंडबाजा था। न ही पंडित आए और मंत्रोच्चारण हुआ। इस शादी में कोई बाराती भी शामिल नहीं हुआ। दूल्हा-दूल्हन के परिजन उनके साथ कलेक्ट्रेट में आए। कोर्ट मैरिज कर दोनों जीवन भर साथ रहने का वादा किया। आईएएस अदिति अब गुजरात के जामनगर की एसडीएम है। वहीं, आईएएस माधव भारद्वाज अलवर के एसडीएम हैं। माधव दिव्यांग हैं।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *